हाईवे पर रील गैंग का खौफनाक खेल,उन्नाव गदनखेड़ा बाईपास बना खुला स्टंट ज़ोन लाइक्स की भूख में दांव पर ज़िंदगी

0
31

उन्नाव।सोशल मीडिया पर वायरल होने की सनक अब उन्नाव में जानलेवा रूप ले चुकी है। लखनऊ–कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग, खासकर गदनखेड़ा बाईपास इलाका, इन दिनों रफ्तार नहीं बल्कि रील स्टंट के लिए बदनाम होता जा रहा है। नाज़, रेनू समेत कई युवतियों का एक सक्रिय ‘रील गैंग’ तेज़ रफ्तार गाड़ियों के बीच डांसिंग वीडियो और खतरनाक स्टंट रील बनाकर न सिर्फ अपनी जान जोखिम में डाल रहा है, बल्कि पूरे हाईवे को चलता-फिरता खतरा बना चुका है।

बीच सड़क पर कभी लेटना, कभी दौड़ती गाड़ियों के बीच डांस करना—यह सब सिर्फ लाइक्स, व्यूज़ और फॉलोअर्स की भूख में किया जा रहा है। परिणाम यह कि हाईवे से गुजरने वाले कार सवार, ट्रक चालक और राहगीर हर पल अनजाने खतरे का सामना कर रहे हैं।

शुक्रवार को फिर वायरल हुआ चौंकाने वाला वीडियो

शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक और सनसनीखेज वीडियो सामने आया, जिसने प्रशासन की नींद पर सवाल खड़े कर दिए। वीडियो में साफ देखा गया कि गदनखेड़ा इलाके में एक युवती लखनऊ–कानपुर हाईवे के बीच सड़क पर लेटकर डांस कर रही है, जबकि उसी दौरान एक कार बेहद नज़दीक से गुजरती है।
ज़रा सी चूक और बड़ा हादसा तय था—लेकिन कैमरा चालू रहा, समझदारी पूरी तरह बंद।

स्थानीय लोगों में गुस्सा
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। आए दिन इसी तरह के वीडियो बनते और वायरल होते हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सन्नाटा है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here