आगामी आम बजट से दैनिक रेल यात्रियों को बहुत उम्मीदें है

0
42

उन्नाव।भारत सरकार द्वारा 1 फरवरी रविवार को पेश होने वाले आम बजट मे जनपद उन्नाव के दैनिक रेल यात्रियों , सामान्य रेल यात्रियों को बहुत सुविधाएं मिलने की संभावना है। यह बात ज़िला दैनिक यात्री संघ उन्नाव के ज़िला अध्यक्ष मुर्तजा हैदर रिज़वी नें बताते हुए कहा कि रेल मंत्रालय को दैनिक यात्रियों से सबसे अधिक राजस्व प्राप्त होता है। साथ ही साथ लखनऊ मंडल में रेल मंत्रालय को उन्नाव जंक्शन से सबसे अधिक आय होती है। भारत सरकार ने उन्नाव स्टेशन को योजना अमृत भारत रेलवे स्टेशन का दर्जा विगत वर्ष दिया था। ज़िला दैनिक यात्री संघ उन्नाव के ज़िला अध्यक्ष मुर्तजा हैदर रिज़वी को उम्मीद है कि रेल मंत्रालय भारत सरकार 1 फरवरी को पेश होने वाले आम बजट में दैनिक रेल यात्रियों की सुविधा के लिए घोषणा करेगा। श्री मुर्तजा ने कहा कि दैनिक यात्रियों की लाइफ लाइन कही जाने वाली कोरोना काल से बंद सभी मेमो ट्रेनों का पुनः संचालन करने की ज़िला दैनिक यात्री संघ की मांग को मद्देनजर रखते हुए उक्त मेमो ट्रेनों के पुनः संचालन की घोषणा बजट में करेगा , और जो ट्रेनें उन्नाव जंक्शन से बिना रुके हुए गुजरती है उक्त ट्रेनों के ठहराव की मांग पर ध्यान देते हुए आम बजट में ट्रेनों की ठहराव के घोषणा की उम्मीद है।वही दूसरी ओर अध्यक्ष मुर्तजा ने कहा कि ज़िला दैनिक यात्री संघ की मांग पर रायबरेली से कानपुर और बालामऊ से कानपुर तक वाया उन्नाव होते हुए मेमो ट्रेनों के शुभारम को चलवाने की जिला दैनिक यात्री संघ की मांग पर पेश होने वाले बजट में घोषणा की संभावना है ।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here