दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत परिजनों ने किया अन्तिम संस्कार

0
36

बांगरमऊ,उन्नाव ।गुरुवार को मार्ग दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई लखनऊ से घर लाकर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
बांगरमऊ के गांव नसिरापुर निवासी 60 वर्षीय मीरा पाल पत्नी बृजकिशोर गुरुवार को कस्बा बांगरमऊ जा रही थी तभी दोपहर बाद हरदोई उन्नाव मार्ग पर ई रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त होने से वह बुरी तरह घायल हो गई जिसे बांगरमऊ के चिकित्सकों ने रेफर कर दिया परिजन उसे लखनऊ के निजी अस्पताल लेकर गए जहां इलाज के दौरान शुक्रवार अल सुबह उसकी मौत हो गई जिसके बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे तथा बिना किसी कानूनी कार्यवाही के दोपहर करीब क्षेत्रीय नानामऊ गंगा तट ले जाकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद से परिजनों में मातम की स्थित बनी हुई है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here