उपजिलाधिकारी ने नगर में निर्मित सी सी रोड नाली का किया औचक निरीक्षण

0
22

बांगरमऊ, उन्नावउपजिला अधिकारी बृजमोहन शुक्ला ने आज नगर पालिका प्रशासन द्वारा निर्मित सीसी मार्ग एवं नाली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, उपयोग की गई सामग्री और मानकों का बारीकी से जायजा लिया। मौके पर नाली के प्लास्टर में खामियां पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि करीब 1 माह पूर्व नगर के सराय रोड से नानामऊ मार्ग को जोड़ने वाले रास्ते पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा सीसी मार्ग एवं नाली का निर्माण कराया गया है। इसी सीसी मार्ग का आज उपजिला अधिकारी बृजमोहन शुक्ला ने निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान
एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि नालियों का दुरुस्त होना अत्यंत आवश्यक है। ताकि जलभराव की समस्या न उत्पन्न हो और नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने नाली के प्लास्टर को मानक के अनुरूप मजबूत और समतल कराने के साथ-साथ सीसी मार्ग की फिनिशिंग पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।
निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के लिपिक रविंदर बाबू एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। एसडीएम ने समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कराने, गुणवत्ता से कोई समझौता न करने तथा भविष्य में इस प्रकार की कमियां न पाए जाने की हिदायत दी। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय नागरिकों ने निरीक्षण को सकारात्मक कदम बताते हुए उम्मीद जताई कि सुधार कार्य शीघ्र पूरा होगा और क्षेत्र में आवागमन व जलनिकासी की व्यवस्था बेहतर होगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here