दबंगों ने आटा चक्की पर खड़ी कार में आग लगा दी

0
32

उन्नाव lबांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगटा पुर में दबंगों ने आटा चक्की पर खड़ी कार में आग लगा दी। आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार आग से जलकर खाक हो गई।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ग्राम जगटापुर निवासिनी सुषमा देवी पत्नी विद्यासागर कटियार द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसने लखनऊ के एक दरोगा की कार महेंद्रा क्वांटो खरीदी थी। लेकिन दरोगा का तबादला प्रयागराज हो जाने के चलते उसने कार अपने नाम स्थानांतरित नहीं करा पाई थी। बीते मंगलवार की रात उसकी कार उसकी आटा चक्की पर खड़ी थी। तभी क़रीब 12 बजे पड़ोसी गांव नसीरपुर भिक्खन निवासी दो दबंग भाइयों ने पुरानी रंजिश के चलते उसकी कार पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। जिससे कार धू-धू कर जल गई। तहरीर में कहा गया है कि कार में आग लगाने वालों की फुटेज पंचायत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। महिला ने पुलिस से दबंगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग उठाई है।
इस मामले को लेकर जब थाना प्रभारी बांगरमऊ अखिलेश चंद्र पांडे से बात की गई तो उन्होंने बताया की इन दोनों लोगों की पुरानी रंजिश भी चल रही थी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है सभी पहलुओं की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here