उन्नाव।भारतीय एकता अखंडता के महापर्व 77वें गणतंत्रोत्सव का शानदार आयोजन पुलिस लाइन में हुआ। मुख्य अतिथि मा0 राज्य मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी जी ने निर्धारित समय पर ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया। रैतिक परेड का नेतृत्व कर रही फर्स्ट इन कमांड सहायक पुलिस अधीक्षक श्री संचित शर्मा, द्वितीय कमांडर उ0नि0 श्री नेक मोहम्मद, तृतीय कमांडर उ0नि0 श्री राम अवध राम ने बड़ा ही भव्य प्रदर्शन सभी टोलियो और दस्तों से कराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश सिंह ने सभी को भारतीय एकता और अखंडता की शपथ दिलायी। मुख्य अतिथि ने सभी को देश के शीर्ष पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे देश की परंपरा रही है की हम सर्व धर्म संभाव के साथ अपनी अखंडता को अक्षुण्य रखने मे सफल रहे हैं। इसके लिये हम सभी भारत वासियों को सदैव कटिबद्ध रहकर हमारे वीर अमर सपूतों की शहादतों को निरर्थक नहीं होने देना है।जिस प्रकार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आज लाल किले से पूरे भारत वर्ष को एकता और समृद्धि का संकल्प दिला रहे हैं। वहीं आज मैं उन्नाव के इस भव्य मंच से जनपदवासियों की ओर से स्वयं पूरे देश को शुभकामनाएं देता हूं। पुलिस अधीक्षक ने मुख्य अतिथि, को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। वहीं मुख्यअतिथि ने प्रथम, द्वितीय,तृतीय स्थान अर्जित करने वाली टोलियों के कमांडर क्रमशः उ0नि0 श्रीमती श्रद्धा सिंह, उ0नि0 दीपक कुमार पटेल और उ0नि0 नसीरुद्दीन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रितभाग करने वाले 07 विद्यालयों को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले लगभग 200 बच्चों को उपहार व प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। रैतिक परेड का कुशल संचाल कर रहे निरीक्षक श्री अवनीश सिंह व मुख्य महिला आरक्षी दिव्या अवस्थी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समन्वयन व संचालन कर रहे डा0 आशीष श्रीवास्तव (प्रभारी परिवार परामर्श समिति)व डा0 मनीष सिंह सेंगर (वरिष्ठ सालाहकार) को मुख्य अतिथि व पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में किंगसन इंटर कॉलेज, विवेकानंद इंटर कॉलेज, राइजिंग स्टार डांस स्कूल, पी एम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पी एम श्री कंपोसिट विद्यालय कटरी पीपर खेड़ा, चंद्र शेखऱ आजाद इंटर कॉलेज, पैट्रियाट इंटर कालेज ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरी। सहायक पुलिस अधीक्षक श्री दीपक यादव, क्षेत्राधिकारी श्रीमती सोनम सिंह, क्षेत्राधिकारी सुश्री विनी सिंह, प्रतिसार निरीक्षक श्री सचिन राय, निरीक्षक संतोष कुमारी सिंह, निरीक्षक रेखा सिंह आदि के व्यवस्थापन की सराहना हुई। पुलिस महानिदेशक महोदय उ0प्र0 द्वारा प्रदत्त शौर्य के आधार पर प्लेटिनम प्रशंसा चिन्ह व मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 द्वारा प्रदत्त महाकुंभ सेवा मेडल प्रशस्ति पत्र व पदक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश सिंह को तथा महामहिम राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त उत्कृष्ट सेवा पदक अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री प्रेमचंद्र को, गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदत्त अतिउतकृष्ट सेवा पदक उ0नि0 श्री राजेश कुमार शुक्ला परिवहन शाखा, उ0नि0 अजीत कुमार सिंह अभियोजन शाखा, मुख्य आरक्षी श्री रणधीर सिंह थाना सोहरामऊ, मु0आ0 श्री बृज कुमार सिंह यादव थाना सोहरामऊ, मु0आ0 मनोज कुमार यादव डायल 112 थाना अजगैन, मु0आ0 रामदेव प्रसाद थाना कोतवाली सदर, मु0आ अजय कुमार सिंह सेंगर पुलिस लाइन, मु0आ0 बाबादीन(मरणोपरान्त), मु0आ0 श्री प्रेमचंद (मरणोपरान्त), म0मु0आ0 रीता सिंह,म0मु0आ0 मधु यादव, मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 द्वारा प्रदत्त महाकुंभ सेवा मेडल प्रशस्ति पत्र व पदक श्री दीपक यादव सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर, उ0नि0स0पु0 श्री अरुण कुमार द्विवेदी यातायात उन्नाव, उ0नि0 श्री सुभाष चंद्र पाण्डेय थाना बांगरमऊ, उ0नि0 जफर अली खां थाना कोतवाली सदर, उ0नि0 श्री सुरेन्द्र प्रताप, पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा प्रदत्त सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह निरीक्षक श्री बृजेश कुमार शुक्ला प्रभारी निरीक्षक अचलगंज, उ0नि0 श्री रियाज अली थाना हसनगंज, मु0आ0 श्री सुरेन्द्र पाल सिंह, मु0आ0 श्री आशीष कुमार सिंह स्वाट टीम उन्नाव गणतंत्र दिवस के सफल आयोजन मे सराहनीय भूमिका के लिए मु0आ0 संगीता वर्मा, मु0आ0 प्रदीप मौर्य, आरक्षी अजय यादव, म0आ0 पूजा पंवार, नन्हे फरिश्ते से म0आ0 संगीता व संध्या, वामा सारथी से म0आ0 कोमल व संयोगिता को सराहनीय भूमिका के लिये प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। समारोह के समापन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश सिंह ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अनुराग अवाथी, सदर विधायक श्री पंकज गुप्ता, जिला जज श्री अनिल कुमार वर्मा, सी डी ओ सुश्री कृति राज, वामा सारथी अध्यक्षा श्रीमती नीतू सिंह, ए डी एम एफ आर श्री सुशील कुमार गोंड़, जोइन्ट मजिस्ट्रेट श्री शौर्य अरोड़ा आदि सहित बड़ी संख्या में अतिथियों ने उपस्थित रहकर आयोजन की सराहना की।
देखे फोटो।





