बी.डी.एस. नेशनल विद्यालय में गणतंत्र दिवस और वार्षिक समारोह धूमधाम के साथ बनाया गया

0
100

उन्नाव।बांगरमऊ नगर के प्रमुख शिक्षण संस्थान बी.डी.एस. नेशनल विद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस और विद्यालय का वार्षिक उत्सव ‘अप्सरा पैलेस’ में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
​ ​कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रांगण में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। राष्ट्रगान के उपरांत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर सांस्कृतिक संध्या का आगाज किया गया। ​नगर के प्रसिद्ध अप्सरा पैलेस में आयोजित इस भव्य समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। छोटे बच्चों ने जहाँ देशप्रेम से ओत-प्रोत गीतों पर नृत्य कर दर्शकों में जोश भर दिया, वहीं वरिष्ठ छात्रों ने शिक्षा और समाज सुधार पर आधारित लघु नाटकों के माध्यम से गहरे संदेश दिए। “ऐ मेरे वतन के लोगों” और “मां तुझे सलाम” जैसे गीतों पर बच्चों के प्रदर्शन ने माहौल को भावुक कर दिया। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों की संस्कृति को दर्शाते हुए बच्चों ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किए।​ समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को मंच मिलता है। उन्होंने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने की प्रेरणा दी। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों और अतिथियों का आभार व्यक्त करने के साथ ही पत्रकारों को भी सम्मानित किया। ​कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण किया गया। इस दौरान भारी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ ही अभिभावक, गणमान्य नागरिक और विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here