बांगरमऊ,उन्नाव।नगर के संडीला रोड स्थित आर.एस.इंटर कॉलेज में सोलहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बांगरमऊ तहसील की तहसीलदार साक्षी राय एवं नायब तहसीलदार अशोक शुक्ला एवं राजस्व निरीक्षक संपूर्णानंद वर्मा, लेखपाल प्रवीण कुमार पटेल एवं कुलदीप सिंह उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक रिजवान अहमद द्वारा अतिथियों को मोमेंटो देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न मतदाता जागरूकता संबंधी कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । जिसमें प्रमुख एस आई आर संबंधित कार्यक्रम की प्रस्तुति रही, मुख्य अतिथि द्वारा उक्त प्रस्तुति की विशेष सराहना की गई ,कार्यक्रम में तहसीलदार और नायब तहसीलदार के द्वारा मतदाता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया, कार्यक्रम के अंत में राजस्व विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के प्रबंधक श्री रिजवान अहमद एवं प्रधानाचार्य श्री संतोष कुमार उपस्थित रहे, कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक रिज़वान अहमद ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता अर्सलान द्वारा किया गया।




