महिला हेल्पडेस्क के अथक प्रयासों से पति-पत्नी के 13 विवादित जोड़े आपसी कलह भुलाकर साथ रहने को हुए राजी

0
29

उन्नाव।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया, परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया गया तथा परिवार को टूटने से बचाया। तदोपरान्त महिला थाना से 05, थाना फतेहपुर चौरासी से 03, थाना कोतवाली सदर व थाना बांगरमऊ से 02-02, थाना हसनगंज से 01 जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया। उपरोक्त पुनीत कार्य में श्री संचित शर्मा सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशि.) द्वारा थाना कोतवाली सदर में उपस्थित रहकर काउंसलिंग की गई। उपरोक्त कार्य में प्रभारी परिवार परामर्श समिति डा0 आशीष श्रीवास्तव, डा0 मनीष सिंह सेंगर डा0 अबसार अली, डा0 सगीर अहमद तथा पुलिस टीम में प्र0नि0 महिला हेल्पडेस्क संतोष कुमारी सिंह, प्र0नि0 महिला थाना रेखा सिंह एवं महिला हेल्पडेस्क पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here