उन्नाव।आज सनातन संस्कृति का बड़ा दिन है। आज बसंत पंचमी के पर्व पर सभी जगह माता सरस्वती की पूजा हो रही है। ऐसे शुभ अवसर पर हम केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजना जी राम जी योजना के साथ कई योजनाओं को लेकर ग्राम चौपाल की बैठक कर रहे हैं।
उक्त बाते जनपद के सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने क्षेत्र के ग्राम सादुल्लापुर में आयोजित ग्राम चौपाल के दौरान कही। भारत सरकार की महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजना की राम जी के साथ कई कल्याणकारी योजनाओं को लेकर आयोजित की गई चौपाल को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान राम जी सीता जी से सदैव कहते थे कि मैं तुम्हारा हूं तुम्हारा हूं किंतु जब उनका राजतिलक होने लगा तो उन्होंने सीता जी से कहा कि सीता अब मैं सबका हूं। वैसे ही देश के प्रधानमंत्री सबके हैं। हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र के साथ कार्य करती है। उन्होंने कहा कि मोदी जी एवं योगी जी के नेतृत्व में जितने अच्छे अच्छे कार्य हुए हैं वह अब तक किसी के कार्यकाल में नहीं हुए हैं। ग्राम चौपाल को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कहा कि ग्राम चौपाल का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की योजना जी राम जी को जन-जन तक पहुंचना है। सरकार की विकसित भारत की परिकल्पना में जी राम जी की योजना से गांव में विकास की धारा बहने वाली है। इसके साथ ही केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना ,ग्राम सड़क योजना, हर घर पेयजल, राशन योजना,गरीब बालिका विवाह योजना,गरीब आवास योजना सहित तमाम योजनाएं गांवो में विकसित भारत के स्ट्रक्चर को मजबूत करने का काम कर रही है। ग्राम प्रधान जितेंद्र राजपूत द्वारा ग्राम चौपाल के किए गए आयोजन पर संतोष जाहिर करते हुए बांगरमऊ विधायक श्रीकान्त कटियार ने कहा कि ग्राम चौपाल के लिए इससे अच्छा आयोजन नहीं किया जा सकता था।उन्होंने कहा कि जी राम जी योजना का पूरा नाम ही विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)है। हम सब जानते हैं कि भारत गांवो का देश है तथा भारत की आत्मा ही गांव में बसती है। विधायक ने कहा कि जब हमारे गांव विकसित होंगे तब निश्चित तौर पर हमारा देश भी एक विकसित देश होगा। विधायक ने कहा कि पूर्व में रोजगार गारंटी योजना ग्रामीणों को 100 दिन की गारंटी देती थी जबकि जी राम जी योजना आपको 125 दिन रोजगार की गारंटी देता है।चौपाल को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार गोंड ने भारत सरकार की जी राम जी सहित तमाम कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम एस आई आर को लेकर लोगों को जागरुक करते हुए उन्होंने कहा कि आप लोग समय रहते अपने बी एल ओ को जरूरी दस्तावेज उपलब्ध करा कर मतदाता सूची में अपने-अपने नाम अंकित करवा ले। बांगरमऊ उप जिलाधिकारी बृजमोहन शुक्ला ने जी राम जी योजना को ग्रामीणों के लिए हितकर बताते हुए कहा कि नई योजना के तहत अब कामगारों को अधिक दिनों तक काम करने के अवसर मिलने के साथ ही कृषि संबंधी कार्य के लिए अवकाश भी मिलेगा। उप जिलाधिकारी ने भी उपस्थित लोगों से वर्तमान में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम एस आई आर कार्यक्रम के तहत अपने-अपने क्षेत्र के बी एल ओ से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराकर मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जुड़वा ले जिससे भविष्य में वह अपने मतदान से वंचित न रहे। चौपाल को ब्लॉक प्रमुख मनोज कुमार निषाद बी डी ओ श्वेता त्रिपाठी चेयरमैन मिथिलेश कुमार सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया वही कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विकास गुप्ता रिशु ने किया। ग्राम चौपाल कार्यक्रम के समापन पर सादुल्लापुर ग्राम प्रधान जितेंद्र राजपूत ने लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्राम चौपाल में बाल विकास पुष्टाहार, स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग, एनआरएलएम विभाग, शिक्षा विभाग सहित कई विभागों के काउंटर भी लगाए गए।वही कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, रामगोपाल पांडे, प्रमोद कुमार पांडे प्रधान दीपक कुमार यादव बृजेंद्र राजपूत आयुष कुलदीप के साथ जितेंद्र राजपूत के तमाम इष्ट मित्रों ने कठिन परिश्रम के साथ अपना भरपूर सहयोग दिया। इस अवसर पर ए डी ओ पंचायत हेमन्त कुमार,ग्राम सचिव शैलेन्द्र त्रिपाठी आकाश शुक्ला विवेक कुमार अभिनव अवस्थी रजत अवस्थी रामदुलारे पूर्व जिलापंचायत सदस्य अतुल मिश्र प्रधान राकेश कुशवाहा दीपू सिंह प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार प्रधान प्रतिनिधि सोनू शुक्ला समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।




