असोहा,उन्नाव।थाना क्षेत्र के बरवाखुर्द निवासी चंद्र भूषण यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया की सोमवार को रात घर के बार बंधी एक भैंस और एक पड़िया अज्ञात चोर खोल ले गये। मंगलवार सुबह उठने पर देखा तो दरवाजे से भैंस और पड़िया नहीं मिली। काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं लगा। तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की हैं।
एसओ फूल सिंह ने बताया की तहरीर मिली हैं ,जांच की जा रही हैं।




