उन्नाव।जिलाधिकारी के निर्देशन, मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में जनपद उन्नाव में एएचटी और चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम द्वारा बाल दुर्व्यापार संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए ‘ऑपरेशन रक्षा’ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत थाना मराला चौराहा में स्थित होटलों का सघन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों को बाल अधिकारों की सुरक्षा, बाल श्रम एवं बाल दुर्व्यापार के विरुद्ध प्रावधानों की जानकारी दी गई। टीम ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या कानून उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान का उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और समाज में जागरूकता बढ़ाना रहा।संयुक्त टीम में एएचटी उन्नाव के SHO श्याम नारायन, उपनिरीक्षक दशरथ, चाइल्ड हेल्पलाइन उन्नाव के प्रो. कोऑर्डिनेटर दिवाकर ओझा तथा महिला आरक्षी मीनू चाइल्ड हेल्प लाइन के केस वर्कर अम्बरीष शामिल रहें। प्रशासन ने जनसहयोग से ऐसे अभियानों को आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही।
देखे फोटो।





