प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी-2 के जनपद उन्नाव के 3140 लाभार्थियों के खाते में ऑनलाइन 31 करोड़ 40 लाख की धनराशि हस्तान्तरित हुई

0
25

उन्नाव।सांसद जिलाधिकारी जी ने जनपद उन्नाव के लाभार्थियों को सौंपे स्वीकृति पत्र,खिले लाभार्थियों के चेहरे,इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम का निराला प्रेक्षा ग्रह में देखा गया लाइव प्रसारण
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2 के लाभार्थियों के बैंक खाते में सीधे अनुदान राशि आवास निर्माण हेतु प्रथम किस्त के रूप में धनराशि रुपए एक लाख की प्रति लाभार्थी सिंगल क्लिक कार्यक्रम के माध्यम से भेजे जाने संबंधी कार्यक्रम के द्रष्टिगत जनपद उन्नाव के
निराला प्रेक्षा ग्रह मुख्य अतिथि माननीय सांसद उन्नाव डॉक्टर सच्चिदानंद साक्षी जी महराज जी की गरिमा मयी उपस्थिति में कार्यक्रम का
आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ से दो लाख परिवारों को 2000 करोड़ की धनराशि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा ऑनलाइन बटन दबाकर हस्तांतरित की गयी। जिसमे जनपद उन्नाव के 3140 लाभार्थियों को 31 करोड़ 40 लाख की धनराशि ऑनलाइन प्रथम किस्त के रूप में एक लाख की धनराशि उनके बैंक के खाते में सीधे हस्तांतरित हुई। जिसके स्वीकृति पत्र माननीय सांसद जी व जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने जनपद उन्नाव के लाभार्थियों को सौंपे। स्वीकृति पत्र पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने जनपद अयोध्या अलीगढ़ लखीमपुर खीरी चित्रकूट बरेली के लाभार्थियों से ऑनलाइन संबाद भी किया गया। प्रेक्षा ग्रह में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी उपस्थित अतिथियों अधिकारियों और लाभार्थियों द्वारा देखा गया।
कार्यक्रम में माननीय विधायक भगवंत नगर श्री आशुतोष शुक्ला माननीय अध्यक्ष नगर पालिका उन्नाव श्री मती श्वेता भानू मिश्रा
जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश जी अपरजिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सुशील कुमार गोंड़ जिला विकास अधिकारी देव कुमार चतुर्वेदी उपजिलाधिकारी/ पी ओ डूडा श्री आंनद कुमार नायक सचिव उन्नाव विकास प्राधिकरण श्री शुभम यादव सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2 के लाभार्थी मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here