असोहा, उन्नाव।क्षेत्र के कालूखेड़ा कस्बे मे मौरांवा मोहनलालगंज मार्ग सूर्या ढाबे के पास बीतीरात एक बजे के लगभग ढाबे के बाहर खड़ी up 32 gf 5354 स्कार्पियो गाड़ी का पिछले टायर से गोली की आवाज हुई ,आवाज सुनते ही ढाबे पे बैठा एक व्यक्ति खेतो की तरफ भाग निकला । प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो चार छह पुलिस के जवान आये और गाड़ी को घेर लिया तथा बगल में खड़ी काले रंग की बिना नम्बर चार पहिया गाड़ी की भी तलासी लेने लगे । घटना के बारे में जानकारी करने पर चौकी इंचार्ज कालूखेड़ा ने बताने से इनकार कर दिया वही थाना प्रभारी फूल सिंह से जानकारी करने का प्रयास किया गया तोउन्होने फोन नही उठाया । लोगो की माने तो एक चार पहिया गाड़ी लखनऊ जिले के सिसेंडी कस्बे में भी पकड़ी गई है । ढाबे के आस पास लोग बात करते नजर आए की रात लगभग एक बजे स्कार्पियो सवार चाय पीने के लिये रुका था तभी अचानक कई लोग सादी वर्दी में आये और आते ही स्कार्पियो के टायर पे फायर कर दिया, फायर की आवाज सुनते ही स्कार्पियो सवार खेतो की तरफ भाग निकला ,बाद में पहुंची स्थानीय पुलिस स्कार्पियो को रात में ही थाने उठा लाइ तथा दूसरी चार पहिया गाड़ी को सुबह लाया गया । घटना की सही जानकारी देने से पुलिस कतराती रही ।




