बांगरमऊ,उन्नाव।तहसील की ग्राम पंचायत रसूलपुर रूरी स्थित श्री विशंभर दयाल त्रिपाठी राजकीय महाविद्यालय में आज शनिवार को ‘गणतंत्र दिवस सप्ताह’ अंतर्गत सांस्कृतिक परिषद् , एन.सी.सी. व राष्ट्रीय सेवा योजना के सयुक्त तत्वावधान में ‘पेड़ संरक्षण’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में रोपित पौधों व पेड़ों के रख-रखाव हेतु गुड़ाई, खाद व सिंचाई आदि श्रमदान किया गया। साथ ही महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्ण कान्त दुबे ने छात्र छात्राओं से ‘पेड़ संरक्षण संकल्प’ कराया।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ दुबे ने कहा कि पौध रोपण मात्र से वृक्षारोपण कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्ण नहीं होता। उन्होंने उदाहरण दिया कि एक पेड़ मां के नाम से प्रदेश में लाखों पौधों का रोपड़ किया गया। किन्तु यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम फोटो और सेल्फी मात्र में सिमट रह जाता है। उन्होंने दावा किया कि पेड़ संरक्षण जैसे कार्यक्रमों में जब हमारे युवा विद्यार्थी सहभागिता करते हैं, तब निश्चित ही योजना पूर्णतया सफल होती है।
कार्यक्रम का संयोजन डॉ. कुलदीप कुमार शुक्ला सहायक प्रोफेसर कृषि विज्ञान संकाय एवं डॉ. अरविन्द कुमार सहायक प्रोफेसर वनस्पति विज्ञान संकाय ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक डॉ. नलिन कुमार सिंह, डॉ. नवनीत कौर, डॉ. मनीषा बाजपेई, एन.सी.सी. प्रभारी डॉ. रजनीश कुमार, डॉ. अरविन्द कुमार, सांस्कृतिक परिषद के संयोजक अमित कुमार, विनीत कुमार, डॉ. अनुराग रावत, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कुलदीप कुमार शुक्ला, डॉ. दयानन्द, नन्हा सिंह, अनिल कुमार, कार्यालय लिपिक अनिल कुमार पटेल व वरुण कुमार शामिल रहे।




