उन्नाव पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया गया

0
37

उन्नाव।पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र, लखनऊ श्री किरण एस. ने आज उन्नाव पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न शाखाओं का गहन निरीक्षण किया और अभिलेखों के रख-रखाव, कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा प्रधान लिपिक शाखा, वाचक कार्यालय, आंकिक शाखा सहित कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का गहन निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर अभिलेखों के रख-रखाव, कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को कार्यालयी कार्यों को और अधिक प्रभावी, सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध ढंग से संपादित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस निरीक्षण के दौरान श्री जय प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव, श्री अखिलेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, श्री दीपक यादव, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर, श्रीमती सोनम सिंह, क्षेत्राधिकारी सफीपुर, श्री अजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात, श्री संचित शर्मा, सहायक पुलिस अधीक्षक तथा श्री विनी सिंह, पुलिस उपाधीक्षक उपस्थित रहे।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here