लोकतंत्र सेनानी जन्म शताब्दी समारोह में आपातकाल का मुद्दा उठा उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला

0
22

बांगरमऊ,उन्नाव।भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष द्वारा लोकतंत्र सेनानी जन्म शताब्दी समारोह में पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में उन्होंने सरकार की जनहितकारी नीतियों का बखान किया और आपातकाल का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
बांगरमऊ क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार के आवास स्थान पर लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय परशुराम कटियार के जन्म शती समारोह में डिप्टी सी एम केशव प्रसाद मौर्य के पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बाद में उन्होंने मंच पर वेद मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। जिससे संघ के लिए यह गौरव की बात है। वह संघ की उंगली पकड़कर पले बढ़े है। उन्होंने संघ के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 12 जनवरी को विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है और भारत दुनिया का युवा देश है।साथ ही भारत को तेजी के साथ बढ़ती अर्थव्यवस्था करार देते हुए कहा कि दुनिया भारत की तरफ देख रही है। भारत के पास वह क्षमता है ,जो दुनिया को आगे लेकर जा सकता है।
उपमुख्यमंत्री ने प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि रायबरेली सीट से इंदिरा गांधी बेइमानी से चुनाव जीती थीं। जब मामला न्यायालय पहुंचा तो कांग्रेस ने जनादेश व संविधान को दरकिनार कर देश में आपातकाल लगा दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि आपातकाल के रूप में कांग्रेस ने देश के साथ बहुत बड़ी गद्दारी की थी। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तारीफ करते हुए कहा कि इसी शाखा से निकले अटल बिहारी बाजपेई देश के पहले प्रधानमंत्री थे। जबकि नरेंद्र मोदी संघ से निकले दूसरे प्रधानमंत्री हैं, जो देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे है। उन्होंने भाजपा सरकार के अयोध्या राम मंदिर,जम्मू कश्मीर से 370 हटाने, सोमनाथ मंदिर जीर्णोद्घार व भ्रष्टाचार मुक्ति हेतु मनरेगा योजना को जी राम जी योजना के रूप में बदलने आदि सहित अनेक महत्वपूर्ण कार्यों की लंबी फेहरिस्त प्रस्तुत की। अंत में संघ की तरफ से प्रकाशित पंचनिष्ठा किताब विमोचन में भी हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के दिनेश जी, स्वांत रंजन, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार आदि ने भी संबोधन किया।
उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कार्यक्रम में 11 विकलांगों को ट्राई साइकिल और 20 महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की। इसके अलावा लगभग 1100 महिला व पुरुष को कम्बल वितरित किए गए। आयोजन में संजीव चौधरी, विवेक पटेल व रावेंद्र सिंह आदि हजारों लोग शामिल हुए ।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here