बांगरमऊ उन्नाव।स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज मंगलवार को यहां नगर के लखनऊ मार्ग पर एटा के भाजपा विधायक विपिन कुमार वर्मा का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। बाद में उन्होंने उन्नाव मार्ग पर एक अतिथि गृह में कार्यकर्ताओं से भेंट कर पार्टी की उपलब्धियों और नीतियों के प्रचार-प्रसार का जायजा लिया।
जनपद एटा के भाजपा सदर विधायक विपिन कुमार वर्मा डेविड आज मंगलवार को क्षेत्र के ग्राम कुशराज पुर अंतर्गत मजरा चीतेपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने आए थे। तभी क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी मनीष तिवारी के नेतृत्व में यहां के पार्टी कार्यकर्ताओं ने लखनऊ मार्ग पर विधायक का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। बाद में वह उन्नाव मार्ग पर स्थित एक अतिथि गृह पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं से भेंट की और क्षेत्र में भाजपा की नीतियों के प्रचार-प्रसार की जानकारी हासिल की। विधायक श्री डेविड के स्वागत में मनीष तिवारी के अलावा जिला उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष शरद अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष राकेश चौरसिया नगर अध्यक्ष राहुल रस्तोगी,फतेहपुर चौरासी ब्लाक प्रमुख मनोज निषाद ,उगू चेयरमैन प्रतिनिधि अनुज दीक्षित, पंकज बाबू श्रीवास्तव ,गिरीश वर्मा, श्रीकांत तिवारी, आदित्य प्रताप सिंह, विपिन द्विवेदी, रज्जन लाल , दानिश अंसारी, सूरज तिवारी व नवीन तिवारी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।




