जिलाअधिकारी ने तहसील बांगरमऊ पहुंच कर सुनी समस्याए

0
25

उन्नाव।बांगरमऊ तहसील में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी गौरांग राठी और पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।वहीं ग्राम गोलहुआ पुर निवासियो ने एक सामूहिक रूप से प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी हम सभी ग्रामवासी ग्राम गुल्हुआ पुर में रहते है हम लोगों का लिंक बूथ ततिया पूर में जो कि वार्ड नम्बर 708 के सभी मतदाता वोट डालने जाते है हमारे गांव से मत देय स्थल की दूरी लग भग 4 किलोमीटर है दिव्यांग तथा बुजर्गो को वोट डालते समय बहुत तकलीफ होती है और कई तरह के खतरे भी रहते है हम लोगों की गंभीर समस्या को देखते होए पोलिंग बूथ गाँव में बनवाया जाना अति अवश्यक है
इसी दौरान बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के ग्राम सावलखेड़ा निवासी शांति देवी सहित बाबूलाल तथा ग्राम ब्यौली इस्लामाबाद निवासी प्रकाश नारायण, जयशंकर और रामकुमार ने अलग-अलग प्रार्थना पत्र सौंपे। ग्रामीणों ने बताया कि ब्यौली इस्लामाबाद गांव में एक युवक द्वारा जनसेवा केंद्र का संचालन किया जा रहा था, उनके बचत खातों से रकम निकाल ली।
शांति देवी ने आरोपित जनसेवा केंद्र संचालक पर 90 हजार रुपये, बाबूलाल ने 3.26 लाख रुपये, प्रकाश नारायण ने एक लाख रुपये, जयशंकर ने 1.89 लाख रुपये और रामकुमार ने तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी को जांच सौंपी और जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस को सामूहिक रूप से मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में समाधान दिवस में ग्राम जामड़ के फूलचंद्र,नीलम,प्रेमशंकर,अनुकम्पा,प्रदीप,गया प्रसाद आदि लगभग एक दर्जन ग्रामीणों ने डीएम से बताया कि उनकी ग्राम पंचायत में लगभग 50 प्रतिशत आबादी ओबीसी है लेकिन इसके बावजूद अभी तक प्रधान पद की सीट ओबीसी आरक्षित नहीं हुई है। डीएम ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इसी क्रम में हरदोई जिले मल्लावां क्षेत्र निवासी शांति देवी ने शिकायत कर बताया कि उसके बेटे विजय की शादी लगभग सात वर्ष पहले बांगरमऊ क्षेत्र के गुलाबखेड़ा गांव में हुई थी और बेटा ससुराल में ही रहता था। बताया कि बेटे से दीपावाली त्यौहार पर फोन से बातचीत हुई थी उसके बाद दोबारा बेटे का फोन नहीं आया। संदेह होने पर जब बेटे की ससुराल गई तो बेटा नहीं मिला। बताया कि बहू ने दूसरे युवक से शादी कर ली थी। मां ने बेटे की हत्या कर शव गायब कर देने का संदेह जाहिर करते हुए शिकायत की है। सीओ संतोष सिंह ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
इस अवसर पर गौरांग राठी जिलाधिकारी उन्नाव, जय प्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव, बृजमोहन शुक्ला उपजिलाधिकारी बांगरमऊ, संतोष कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ द्वारा तहसील दिवस में उपस्थित होकर जनता की समस्याओं को सुना गया। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें भूमि विवाद, राजस्व संबंधी प्रकरण, पुलिस, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक कल्याण से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। सभी शिकायतों का गंभीरता से अवलोकन करते हुए उपस्थित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here