वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा थाना हसनगंज का वार्षिक निरीक्षण, नवीनीकृत भोजनालय का लोकार्पण एवं ग्राम प्रहरियों को कंबल वितरण किया गया

0
40

उन्नाव।जय प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा थाना हसनगंज का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री संचित शर्मा सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षु), प्रज्ञा पाण्डेय उपजिलाधिकारी हसनगंज एवं श्री अरविन्द कुमार चौरसिया क्षेत्राधिकारी हसनगंज उपस्थित रहे।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा थाना हसनगंज के मालखाना, शस्त्रागार, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, थाना परिसर, मिशन शक्ति केन्द्र/महिला हेल्पडेस्क, साइबर हेल्पडेस्क एवं आवासीय बैरक का विधिवत निरीक्षण किया गया। इस दौरान शस्त्रों एवं थाने पर उपलब्ध अन्य लॉजिस्टिक्स की सूची के अनुसार जांच की गई तथा संबंधित अभिलेखों की प्रविष्टियों को चेक किया गया। निरीक्षण उपरान्त प्रभारी निरीक्षक थाना हसनगंज को अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, कार्यप्रणाली में और अधिक सुधार तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा थाना परिसर में नवीनीकृत भोजनालय का लोकार्पण किया गया। इसके बाद शीत ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए थाना हसनगंज परिसर में 45 ग्राम प्रहरियों को कंबल वितरित किए गए तथा उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गईं।इस अवसर पर ग्राम प्रहरियों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी निगरानी बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतत दृष्टि रखने, समय से पुलिस को सूचना देने तथा ग्रामीण स्तर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here