विकास खण्ड पुरवा की ग्राम पंचायत अस हेरु में आयोजित चौपाल में जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी ने सुनी ग्राम वासियों की समस्याएं

0
25

उन्नाव।जिलाधिकारी ने जीरो पॉवर्टी के चिन्हित परिवारों से मौके पर पहुंच की बातचीत, योजनाओं का लाभ मिला है या नहीं ली जानकारी जीरो पावर्टी के तहत चिन्हित परिवारों को मिले शतप्रतिशत योजनाओं का लाभ- जिलाधिकारी
जिलाधिकारी ने पात्र व्यक्तियों को सरकार की कल्याण कारी योजना से जोड़कर लाभ दिलाए जाने के सम्बन्धित अधिकारी को दिया निर्देश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना कन्या सुमंगला और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थियों का चिन्हाकन कर दें योजना का लाभ- जिला अधिकारी

जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी की अध्यक्षता में विकास खण्ड पुरवा की ग्राम पंचायत अस हेरु में शीतकालीन भ्रमण के अवसर पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत अस हेरु के जीरो पावर टी के परिवारों से मौके पर जाकर मुलाकात की । जीरो पावर्टी के इंडिकेटर प्रधानमंत्री आवास शौचालय उज्ज्वला मनरेगा जॉब कार्ड श्रम कार्ड आयुष्मान कार्ड पेंशन मिल रही है या नहीं जानकारी ली आच्छादित हुए हैं या नहीं मौके पर जाकर सत्यापन किया और लाभार्थियों से संवाद किया । जिलाधिकारी ने जीरो पॉवर्टी के तहत योजनाओं से लाभ दिए जाने से वंचित परिवारों का प्राथमिकता से चयन कर सरकार की कल्याण कारी योजनाओं से शतप्रतिशत लाभान्वित किए जाने के निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिया । जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे परिवारों को गंभीरता से सत्यापन किया जाए सभी सम्बन्धित योजनाओं का लाभ जीरो पॉवर्टी वाले परिवारों को प्राथमिकता से मिलना चाहिए।
इस अवसर पर आईसीडीएस स्वयं सहायता समूह आयुष्मान पेंशन पेंशन प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मिशन शक्ति पंचायती राज बेसिक शिक्षा सहित अन्य विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की उपस्थिति ग्रामीण जनो को जानकारी दी गयी और मौके पर ही पंजीकरण किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने आईसीडीएस स्वयं सहायता समूह आयुष्मान पेंशन प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मिशन शक्ति पंचायती राज बेसिक शिक्षा सहित अन्य विभागों के स्टालों में पहुंच कर सम्बन्धित अधिकारियों से जानकारी ली गयी। जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड के लगे कैम्प में जीरो पावर्टी के परिवारों के कार्ड बनाये जाने का सत्यापन किया और पात्र व्यक्तियों के प्राथमिकता से गोल्डन कार्ड बनाये जाने के निर्देश दिये।पेंशन योजना के कैम्प का अवलोकन कर जिलाधिकारी ने कन्या सुमंगला योजना और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थियों के सत्यापन पर जोर दिया और निर्देशित किया कि गंभीरता से सत्यापन कर जो भी अनाथ बच्चे हैं जिनके माता-पिता नहीं है या दोनों में से एक नहीं है उन पात्र व्यक्तियों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से जोड़ा जाए इसी प्रकार कन्या सुमङ्गला योजना भी बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है कोई भी पात्र इससे वंचित नहीं रहना चाहिए ।निराश्रित महिला बृद्धा विकलांग विधवा पेंशन के प्रकरणों का सत्यापन प्राथमिकता से कराकर पेंशन बनवाये जाने के निर्देश। जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किये गए उत्पाद को देखा समूहों की आय के बारे में जानकारी ली और समूह में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने के प्रति प्रेरित किया उत्पादों को सराहनीय पहल बताया। जिलाधिकारी ने चौपाल में जल भराव एंटी लारवा का छिड़काव आरसी सेंटर संचालन, खाद बीज की उप्लब्धता ग्राम के खराब हैंड पंप सहित अन्य संबंधित बिंदुओं पर उपस्थित ग्राम वासियों से जानकारी ली और जल्द ही पूर्ण कराए जाने का आश्वासन दिया । जिलाधिकारी ने आरआरसी सेंटर के तहत घर-घर कूड़ा एकत्रीकरण की पहल को सक्रिय रूप से लागू किए जाने के लिए खण्ड विकास अधिकारी और सचिव को निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत में खेल मैदान बनवाकर ग्रामीण प्रतिभाओं को खेल के प्रति आगे बढ़ाए जाने के लिए जल्द ही आवश्यक कार्यवाही किये जाने के प्रति बताया
।जिलाधिकारी ने ग्राम न्यायालय के तहत अधिक से अधिक बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार होने के प्रति ग्राम न्यायालय के प्रयोग पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पात्रों को मिलना चाहिए इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। जीरो पॉवर्टी के तहत पात्र परिवारों का चिन्हाकन कर उनको जो-जो सुविधा अनुमन्य कराई जानी है वह अवश्य मिलनी चाहिए साथ ही झील योजनाओं का लाभ उन परिवारों को मिलना है प्राथमिकता से संतृप्त किया जाए । अंत में जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा के होनहार बच्चों को प्रशस्ति पत्र व पठन सामग्री भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साहब परियोजना निदेशक श्री तेजवंत सिंह जिला विकास अधिकारी देव चतुर्वेदी, उपजिलाधिकारी पूर्वा जिला प्रोबेशन अधिकारी जिला पूर्ति अधिकारी जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्राम असहेरु के ग्रामीण वासी मौजूद रहे।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here