उन्नाव।सदर विधायक द्वारा बढ़ती ठंड के मद्देनजर लोगो को आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी। विधायक ने बताया कि सर्द हवाएं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है।
क्षेत्र से आए लोगो ने बढ़ती ठंड को देखते हुए कम्बल की मांग की थी। जनता की आवश्यकता को समझते हुए सदर विधायक ने तत्काल कम्बलो की व्यवस्था की और जरुरतमन्दो को वितरित किए। विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह प्रयास निरन्तर जारी रहेगा। इस अवसर पर सुखवीर प्रधान, संजीत प्रधान, सुरेश प्रधान, अनिल, अनूप, राजेश, गोवर्धन, सुरेन्द्र आदि लोग मौजूद रहे।
देखे फोटो।





