दो दिवसीय प्रशिक्षण का आज शनिवार को समापन हो गया

0
45

असोहा, उन्नाव।ब्लाक सभागार में चल रहे पंचायत सहायकों,बैंक मित्र, सीएससी मित्रों का ओएसआर के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण का आज शनिवार को समापन हो गया।पंचायतीराज विभाग से आए ट्रेनर अजय गुप्ता व संतोष यादव ने प्रशिक्षण के दौरान उक्त कर्मचारियों को पंचायतों में स्वयं की आय बढ़ाने के साधनों को बताया।उन्होंने बताया कि सरकार चाह रही है कि पंचायतों की स्वयं की इनकम बड़े,स्वयं आत्म निर्भर बने।इसी उद्देश्य से यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है।प्रशिक्षण के बाद आप लोग इसी अनुसार अपनी आय को बढ़ाने का प्रयास करे।इस दौरान एडीओ पंचायत रमाकांत पांडेय,शशिकांत शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here