स्वास्थ्य विभाग की मंडलीय टीम ने किया स्थानीय सी एच सी का निरीक्षण

0
58

बांगरमऊ,उन्नाव।प्रदेश स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित मंडलीय टीम ने आज शुक्रवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में औचक निरीक्षण किया। टीम ने सभी वार्डों के निरीक्षण के साथ दवा स्टाक रजिस्टर की भी जांच की।
जांच टीम में शामिल जिला इटावा के चिकित्साधीक्षक डॉ रवि राजपूत और इसी जिले के फेमिली प्लानिंग मैनेजर डॉ अमित विश्वकर्मा शुक्रवार की दोपहर अचानक यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आ धमके और सभी कक्षों का निरीक्षण एवं जांच शुरू कर दी। जिससे चिकित्सकों सहित सभी चिकित्सा कर्मियों में हड़कंप मच गया। टीम ने सर्वप्रथम इमर्जेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। तत्पश्चात बारी-बारी से जेएसवाई कक्ष, प्रसव कक्ष व ट्राइएज रूम एवं एक्स-रे मशीन कक्ष आदि की बारीकी से जांच की। टीम के दोनों सदस्यों ने बताया कि विभाग द्वारा रुटीन चेकिंग के लिए उन्हें निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में वे आज यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जांच करने आए हैं। टीम ने यह भी बताया कि फिलहाल अस्पताल की व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली हैं और जो भी कमियां दिखाई दी हैं, उन्हें जल्द सही करने का निर्देश दिया गया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here