उन्नाव।बांगरमऊ क्षेत्र के मटुकरी गांव के पंचायत भवन पर शुक्रवार को ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्राम पंचायत सेक्रेटरी शिवम् शुक्ला ने ग्रामीणों को वीबी जी राम जी योजना के बारे में जागरूक करते हुए इसके लाभ पर चर्चा की। सेक्रेटरी शिवम ने सभी को बताया कि यह योजना मनरेगा का नया स्वरूप है। जिससे इस योजना से जुड़ने वाले लोगों को भविष्य में कई तरह के लाभ मिल सकेंगे। उन्होने ग्रामीणों को बताया कि मनरेगा की जगह लेने वाले विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी जी राम जी) नया बिल पास किया गया है। इसका उद्देश्य जहां पहले सौ दिनों के रोजगार की गारंटी देना था वहीं अब 125 दिनों के रोजगार की गारंटी दिया जाना है। मुख्य रूप से इस योजना का उद्देश्य साल 2027 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन को आसानी से हासिल करना है। इस नए बिल में जल संरक्षण, ग्रामीण बुनियादी ढांचा, जलवायु परिवर्तन से निपटने वाले कार्यों के साथ ही आजीविका से जुड़े कार्यों पर फोकस किया जाएगा। इसके अलावा मनरेगा के तहत मिलने वाले फायदों को भी भविष्य में बढ़ाया जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान सहित काफ़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
देखें फोटो।





