असोहा, उन्नाव।साई नदी किनारे स्थित गोविन्ददास बाबा कुटी जबरेला में आज सोमवार शाम 4 बजे सई नदी का पूजन-अर्चन आरती की। बाबा कुटी पर गोष्ठी में सई नदी की अविरलता, निर्मलता व स्वच्छता का नागरिक बन्धुओं के साथ संकल्प लिया। साथ ही जर्जर घाट के जीर्णोद्ध्वार के लिये भी लोगो आगे आने के लिये कहा गया , नदी तट के पास पर्यावरण संरक्षण के लिए पीपल बरगद आंवला (तृतीय पलव संगम) पौधे लगाए। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता संजय शुक्ला, महंत गोविंददास राम,प्रदीप मिश्र,विशाल सिंह, राजेन्द्र कुमार शुक्ल, शिवकुमार यादव, राजेश लोधी, जगदीश प्रसाद आदि तमाम लोग मौजूद रहे ।
देखे फोटो।





