उन्नाव।जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में व मुख्य विकास अधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रोग्राम के उपलक्ष्य में सर सैय्यद पब्लिक स्कूल उन्नाव में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन चाइल्ड हेल्प लाइन कोऑर्डिनेटर द्वारा किया गया। चाइल्ड हेल्प लाइन सुपर वाइजर सलमा ने भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी व बाल विवाह की शपथ दिलाई और स्पॉन्सरशिप योजना के विषय में बताया कि ऐसे सभी बच्चे जिनके माता पिता की मृत्यु हो चुकी हो या दोनों में किसी एक की मृत्यु हो चुकी हो या ऐसे बच्चे जो आर्थिक रूप से असहाय हो उन बच्चों को ये लाभ दिया जा रहा है सभी बच्चों को सभी हेल्प लाइन नंबर1098,112,1090,181 जानकारी दी गई और अगर कही बाल विवाह हो तो इसकी सूचना 1098 या जिला प्रोबेशन अधिकारी को दे सकते हैं।विद्यालय में प्रधानाचार्य सादिया कमल शिक्षिकाएं आसमां खान , शिफा आशिफ व समस्त स्टाफ शामिल रहे।





