राष्ट्रीय आविष्कार अभियान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

0
79

उन्नाव।विकासखंड मियागंज के ब्लॉक सभागार में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता संपन्न करायी गयी।
खंड शिक्षा अधिकारी मियागंज की अध्यक्षता में आयोजित इस परीक्षा में विकासखंड के 58 उच्च प्राथमिक / कंपोजिट विद्यालयों से विद्यालय स्तर पर चयनित किए गए 174 बच्चों में से 162 बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया। प्रथम चरण की लिखित परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले टॉप 25 छात्रों को 5-5 के समूह में रैंडम आधार पर बांटकर द्वितीय चरण की रैपिड राउंड क्विज प्रतियोगिता करायी गई जिसमे टीम B के पांच छात्र सूर्या सिंह एवं दीपाली वर्मा उच्च प्राथमिक विद्यालय कादिरपुर,अनुराग उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहा कला, करन कन्नौजिया, उच्च प्राथमिक विद्यालय कोरारी कला एवं हिमांशु कंपोजिट विद्यालय जालिम खेड़ा ने अपनी बुद्धिमत्ता और त्वरित उत्तर देने की क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजय पताका फहराई। परीक्षा की शुचिता और गुणवत्ता में बी ई ओ मनींद्र कुमार का विशेष योगदान रहा जिनकी देखरेख में प्रश्न पत्रों के निर्माण से लेकर ओएमआर शीट की व्यवस्था,सिटिंग अरेंजमेंट इत्यादि कार्य संपन्न हुए। परीक्षा में सम्मिलित समस्त छात्र छात्राओं को पेन, पेंसिल, नोट पैड,फोल्डर,प्रमाण पत्र एवम लंच पैकेट प्रदान किए गए। विजेता टीम को फूलमाला, मोमेंटो के साथ विज्ञान / सामान्य ज्ञान आधारित पुस्तके और उप विजेता टीम को विज्ञान /सामान्य ज्ञान पर आधारित पुस्तके पुरस्कार स्वरूप देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए बी ई ओ मनींद्र कुमार ने कहा कि बच्चे भारत का भविष्य है इनकी प्रतिभा, योग्यता और क्षमता को निखार कर अगर सही रास्ता दिया जाए तो आने वाले समय में न केवल अपने क्षेत्र और जिले का बल्कि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर यह अपनी प्रतिभा का लोहा मनवायेंगे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में ए आर पी, धर्मेंद्र यादव,संजीव दीक्षित,अभिषेक शुक्ल, दीप नारायण त्रिवेदी एवम शिक्षक अजय सिंह,आशीष अवस्थी,ऋषभ दीक्षित,आशुतोष, अजीजुल रहमान, आफताब,अमित शर्मा, गोपाल इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष त्रिपाठी द्वारा किया गया। शिक्षक नेताओं में कृष्ण शंकर मिश्र, करम वीर प्रताप सिंह, शिव कुमार तिवारी, मोहम्मद जुबैर, शैलेंद्र कुमार , नैमिष कुमार, संतोष, इत्यादि मौजूद रहे जिनके द्वारा छात्र छात्राओं को भविष्य में बेहतर करने हेतु प्रेरित किया गया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here