काला फीता बांधकर प्रतीकात्मक प्रदर्शन करते हुए सहायक विकास अधिकारी पंचायत को दिया ज्ञापन

0
55

असोहा, उन्नाव।आन लाइन उपस्थिति प्रणाली एवम मूल विभागीय दायित्यों के अतिरिक्त कार्यो को लेकर ग्राम पंचायत अधिकारियों ने किया धरना ।
आज ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदेश स्तरीय पंचायत सचिव संगठन के आह्वान पर ग्राम पंचायत अधिकारियों ने ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली एवं अन्य विभागों का कार्य जबरन ग्राम सचिवों से कराने के विरोध में काला फीता बांधकर प्रतीकात्मक प्रदर्शन करते हुए सहायक विकास अधिकारी पंचायत को दिया ज्ञापन ।

ग्राम सचिवों का कहना है कि ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली ग्रामीण क्षेत्रों की कार्यप्रणाली के अनुकूल नहीं है और इससे फील्ड वर्क तथा पंचायत के नियमित कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। साथ ही अन्य विभागों का अतिरिक्त कार्य सचिवों पर अनावश्यक भार डाल रहा है। ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष समीर तिवारी ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत रमाकांत पांडे को ज्ञापन देते हुए बताया कि ऑनलाइन उपस्थिति बिल्कुल भी व्यवहारिक नही। सचिवों को सुबह से लेकर शाम तक काम करना पड़ता हैं। वे कोई एक स्थान पर बैठकर काम नही कर सकते हैं। इसके लिए फील्ड में जाना पड़ता है । सांकेतिक धरने के दौरान अमरेश कुमार ,दिलीप कुमार ,विनोद कुमार , शुसील कुमार , रामप्रसाद अरुण , प्रविता ,प्रांजलि ,रीता राजपूत , ब्रजेन्द्र सहित अन्य ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे ।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here