बाल श्रम से छः बच्चों को कराया आजाद

0
41

उन्नाव। 06 दिसंबर 2025 जिला प्रोबेशन अधिकारी क्षमानाथ राय ने बताया है कि जिलाधिकारी निर्देशन , मुख्य विकास अधिकारी महोदया के मार्गदर्शन में व हमारे पर्यवेक्षण में जनपद उन्नाव में एएचटी, सहायक श्रम आयुक्त, चाइल्ड हेल्प लाइन की संयुक्त टीम द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र व अचलगंज अंतर्गत बाल श्रम को रोकने हेतु अभियान चलाया गया! चलाये गये अभियान 24 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया जिसमें 5 बच्चों को बाल श्रम करते हुए रेस्क्यू किया गया व श्रम विभाग द्वारा उक्त प्रतिष्ठान मालिकों को नोटिस भी दिया गया! उपस्थित टीम मे श्रम प्रवर्तन अधिकारी नीलेश दीक्षित, कृष्ण शंकर अवस्थी, उपनिरीक्षक शैलेश उपनिरीक्षक दशरथ थाना एoएचoटी, कोऑर्डिनेटर दिवाकर ओझा चाइल्ड हेल्पलाइन उन्नाव तथा केस वर्कर अम्बरीष अवस्थी चाइल्ड हेल्पलाइन उन्नाव द्वारा कार्यवाही की गयी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here