उन्नाव।नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती श्वेता भानू मिश्रा द्वारा नगर के तीन वार्डों में नवनिर्मित नाली एवं इंटरलॉकिंग सड़कों का विधिवत लोकार्पण किया गया। इन विकास कार्यों से संबंधित वार्डों के नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्रीय विकास को नई गति प्राप्त होगी।
लोकार्पण की गई सड़कों का विवरण इस प्रकार है—
वार्ड संख्या 26 (किशोरी खेड़ा): राज कुमार के मकान से अनूप शुक्ल के मकान तक निर्मित नाली एवं इंटरलॉकिंग सड़क।
वार्ड संख्या 31 (तकी नगर): बहुप्रतीक्षित सड़क भरत मिलाप मैदान , हुसैन नगर चौराहा एवं शहर के मुख्य बाजार को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण मार्ग जो विगत कई वर्षों से जनता की मांग रही थी उसे बब्लू के मकान से अमित कुमार के मकान तक निर्मित नाली एवं इंटरलॉकिंग सड़क का नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा लोकार्पण किया गया ।
वार्ड संख्या 07 (इंदिरा नगर): मोहित के मकान से प्रवीण साहू के मकान तक निर्मित नाली एवं इंटरलॉकिंग सड़क।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती श्वेता भानू मिश्रा ने कहा कि नगर का समग्र विकास एवं नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े विकास कार्य निरंतर एवं पारदर्शी तरीके से जारी रहेंगे।
लोकार्पण कार्यक्रम में सभासद सियादुलारी, तकी नगर सभासद अरफात बेग, किशोरी खेड़ा सभासद राजा यादव सहित वीरेंद्र सिंह, बलराम कुशवाहा, नीरज तिवारी, विनीत त्रिवेदी, हरिनाथ यादव, रामखेलावन, नेकराम रावत, अनुराग निगम, सुनीता, मंजू तिवारी, विमला यादव, अशोक सिंह, नौशाद, फरहान, निहाल, शीबू, अकरम, सोनू, पप्पू सहित बड़ी संख्या में सम्मानित क्षेत्रवासी एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।
सड़कों के लोकार्पण से स्थानीय नागरिकों में हर्ष का वातावरण देखने को मिला। क्षेत्रवासियों ने इस विकासात्मक पहल के लिए नगर पालिका अध्यक्षा के प्रति आभार व्यक्त किया।





