उन्नाव।जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी के निर्देश के क्रम में सहस्त्र लिंगेश्वर महादेव व मोहब्बत शाह बाबा में आयोजित होने वाले तकिया मेले के आयोजन को लेकर पन्ना लाल सभागार कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गई ।बैठक में उन्होंने कहा कि साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश सुरक्षा, अस्थाई शौचालय,पार्किंग, चिकित्सा व्यवस्था, सहित अन्य संबंधित व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर लें अधिकारी, आवश्यक व्यवस्थाओं में न हो कोई लापरवाही उन्होंने कहा मेला आयोजन के लिए दी गई अनुमति की निर्धारित तिथि के आगे मेले का आयोजन ना हो उप जिला अधिकारी अनुपालन कराएं।मेले में हों सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती हो। इस अवसर पर उप जिला अधिकारी बीघापुर ने मेले के आयोजन के संबंध में विस्तृत रूपरेखा बताकर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को जानकारी दी। अपर जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि में मेले में साफ सफाई पेयजल व्यवस्था प्रकाश व्यवस्था सुरक्षा अस्थाई शौचालय यातायात व्यवस्था गौशालाओं के संचालन, चिकित्सा व्यवस्था सहित अन्य संबंधित व्यवस्थाएं सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा समय से पूर्ण कर लिया जाए, कोई भी दिक्कत नहीं होनी चाहिए। कहा कि जिला पंचायत राज अधिकारी और संबंधित खंड विकास अधिकारी मेले में साफ सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें । दुकानदारों को कूड़ा इकट्ठा न होने से बचने हेतु डस्टबिन इत्यादि की व्यवस्था कराई जाए । कहा कि पेयजल हेतु पर्याप्त संख्या में पानी के टैंकर उपयुक्त स्थान पर खड़े कराया जाए स्वच्छ पेयजल की समस्या कोई ना हो यह देख लिया जाए ।कहा कि मेले में प्रकाश व्यवस्था ठीक हो जनरेटर आदि की व्यवस्था हो जर्जर टूटे हुए तारों को बदल दिया जाए विद्युत सुरक्षा के इंतजाम अच्छे होने चाहिए। कहीं पर भी खुली हुई तार ना हो पहले से ही देख लिया जाए । अपर जिलाधिकारी ने कहा कि अग्निशमन अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि मेले में फायर से संबंधित सभी मानक पूरे हों। पानी के ड्रम बालू की बाल्टी आदि के पर्याप्त इंतजाम हों। मुख्य चिकित्सा अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि मेले में चिकित्सा कैंप का आयोजन हो संबंधित डॉक्टर व स्टाफ की ड्यूटी पहले से लगा दिया जाए उनके मोबाइल नंबर आदि की सूची दे दिया जाए हेल्प डेस्क बनाई जाए ताकि मरीजों को कहीं पर भी इधर-उधर भटकना न पड़े । अपर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी बीघापुर को निर्देशित करते हुए कहा कि ठंड के दृष्टिगत मेले स्थल पर आवश्यक जगह पर अलाव की व्यवस्था कराया जाए। एआर एम रोड वेज सुनिश्चित करें कि गाड़ियों की आवागमन के लिए पार्किंग स्थल का चयन कर लिया जाए आने-जाने में गाड़ियों को कोई भी दिक्कत ना हो । मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पशु छुट्टा ना रहे टीम लगाकर संबंधित गौशाला में पशुओं को संरक्षित कराएं। अपर जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि मेले में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं होम गार्ड की तनाती कर दिया जाए मेला प्रारंभ होने के पूर्व से मेला की समाप्ति तक लगने वाले पुलिस बल की तैनाती कर दिया जाय। कहा कि अतिरिक्त पुलिस बल की भी मांग जनपद स्तर पर से कर ली जाए जिससे किसी प्रकार की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न न होने पाए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सहस्त्र लिंगेश्वर महादेव मंदिर पर्यटन स्थल घोषित है जिसमें दूर दराज से दर्शनार्थी श्रद्धालु आते हैं जिनको रात रुकने एवं विश्राम करने हेतु किसी प्रकार की समस्या ना हो अस्थाई रैन बसेरा स्थापित कर दर्शन आर्थियों श्रद्धालुओं को रात्रि विश्राम के समुचित प्रबंध कर लिया जाए । अपर जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा की मेले के संबंध में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो पहले से तैयारी सभी संबंधित अधिकारी कर लें । उप जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा की मेले के आयोजन की जितने दिन की अनुमति दी गई है उतने दिन ही आयोजन हो कमेटी को अन पालन करना सुनिश्चित कराएं । पन्ना लाल सभागार में बैठक के अवसर पर अपर जिला अधिकारी न्यायिक श्री अमिताभ यादव जी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एआरएम रोडवेज सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। गूगल मीट के माध्यम सीओ बीघापुर खंड विकास अधिकारी सुमेरपुर/ बीघापुर उपखंड अधिकारी विद्युत सुमेरपुर, बीघापुर खंड शिक्षा अधिकारी अग्निसमन अधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी ऑनलाइन जुड़े।




