आक्रोशित बांगरमऊ तहसील के लेखपाल शुक्रवार को काम बंद कर धरने पर बैठ गए

0
49

उन्नाव।बांगरमऊ जनपद फतेहपुर में अधिकारियों द्वारा निलंबित कर देने के बाद बर्खास्त कर देने की धमकी एवं अपमानित करने के चलते एक लेखपाल ने आत्महत्या कर ली है।
इसी से आक्रोशित यहां की तहसील के लेखपाल शुक्रवार को काम बंद कर धरने पर बैठ गए। लेखपालों ने मुख्यमंत्री से अधिकारियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग उठाई है।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की बांगरमऊ तहसील इकाई द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रेषित ज्ञापन में कहा गया है कि जिला फतेहपुर के अधिकारियों द्वारा विगत 22 नवंबर को एस आई आर से संबंधित बैठक बुलाई गई थी। चूंकि फतेहपुर के 2024 बैच के लेखपाल सुधीर कुमार की 26 नवंबर को शादी होनी थी। इसीलिए वह इस बैठक में शामिल नहीं हो सका।
जिससे अधिकारियों ने उसे निलंबित कर दिया और बाद में लेखपाल को अपमानित कर उसे बर्खास्त कर देने की धमकी भी दी गई। अंततः भीषण तनाव और अपमान झेल न पाने के चलते वह डिप्रेशन में चला गया और वह आत्महत्या के लिए मजबूर हो गया।
ज्ञापन में यह भी आरोप है कि प्रदेश के सभी तहसील और जिले के अधिकारियों के बदलते व्यवहार, संवेदनहीनता व संवादहीनता के चलते सभी लेखपाल त्रस्त हैं।
इकाई संघ ने मुख्यमंत्री से जिला फतेहपुर के दोषी अधिकारियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच कराए जाने की मांग उठाई है।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप सेउन्नाव जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार जिला मंत्री ब्रजेश प्रताप सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार तहसील अध्यक्ष बृजेश कुमार, मंत्री ओम जी मिश्रा आकांछा राम विलास राणा अंकित यादव रोहित कुमार कुलदीप कुमार सौरभ सिंह सौरभ दुबे प्रशांत मिश्रा अनामिका, शिवानी, यशवंत, अभिषेक, धर्मेंद्र सहित तहसील के सभी लेखपाल मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here