बांगरमऊ उन्नाव ।क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक ने आज नगर एवं क्षेत्र के सभी ढाबों और देशी व विदेशी शराब के ठेकों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ढाबा संचालकों को ढाबे के अंदर और आसपास मादक पदार्थों का सेवन न करने देने की शख्त हिदायत दी।
क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक अखिलेश कुमार ने आज आरक्षियों के साथ नगर के हरदोई और उन्नाव मार्ग पर स्थित करीब एक दर्जन ढाबों और होटलों का औचक निरीक्षण किया। हालांकि निरीक्षण के दौरान किसी भी ढाबे में न तो किसी तरह का मादक पदार्थ ही बरामद हुआ और ना ही कोई व्यक्ति मादक पदार्थों का सेवन करते हुए पाया गया। उन्होंने सभी संचालकों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी ग्राहक को ढाबे के अंदर अथवा परिसर में शराब आदि मादक पदार्थों का सेवन कतई नहीं करने देना है । साथ ही मादक पदार्थों का भंडारण भी दंडनीय अपराध है।
इसके अलावा आबकारी निरीक्षक ने नगर के तिकोनिया पार्क के सामने, लखनऊ मार्ग, संडीला मार्ग व ग्राम बेहटा मुझावर और मटुकरी सहित करीब एक दर्जन देशी व विदेशी शराब ठेकों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि नगर के आसपास संचालित कुछ ढाबों में ग्राहकों द्वारा मादक पदार्थों का सेवन किया जा रहा है। इसी शिकायत के आधार पर ढाबों का निरीक्षण किया गया है।
देखे फोटो।





