यातायात माह नवम्बर 2025 जनपद उन्नाव

0
84

उन्नाव।आज दिनांक 26.11.2025 को पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में शासन की मंशानुसार यातायात जागरूकता माह नवम्बर के क्रम में प्रभारी यातायात, उ0नि0 तिलक सिंह, मु0आ0 रामप्रकाश आदि ने सभी छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया व सभी से हेलमेट, सीट बेल्ट व निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की अपील की । साथ ही साथ यातायात नियमों का विस्तृत महत्व समझाया गया । सभी छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गयी । रास्ते से गुजर रहे दो पहिया व चार पहिया वाहनों को रोक कर चेकिंग किया गया व संबन्धित कागजात चेक किये गये । सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु संबन्धित दिशा निर्देश दिया । जिससे कोई भी व्यक्ति दुर्घटना का शिकार न हो । प्रभारी यातायात मय हमराही टीम व प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र डा आशीष श्रीवास्तव द्वारा दोपहिया व चार पहिया वाहन चालकों को रोक कर पम्पलेट वितरण कर यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई । यातायात माह के तहत गाँधीनगर तिराहा पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर दो पहिया पर तीन सवारी/बिना हेलमेट वाहन चलाना, चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट नहीं लगाये जाने वाले वाहनों एवं अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर चालान किया गया । आज की प्रवर्तन कार्यवाही मे कुल 271 ई-चालान यातायात पुलिस द्वारा किये गये ।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here