गंगा तट गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ लापता डूबने की आशंका

0
51

बांगरमऊ,उन्नाव ।गंगा तट गया ग्रामीण रहस्यमय ढंग से कही लापता हो गया।आहत पुत्री ने पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराने की मांग की है।वही कुछ लोगो द्वारा उसे गंगा में डूबने की आशंका जताई जा रही है।
बेहटा मुजावर थाना के गांव झरतेरा निवासी हैप्पी पुत्री लवकुश उर्फ बबलू ने पुलिस को सूचना तहरीर देकर कहा है कि उसके 40 वर्षीय पिता बीते 21 नवंबर को बांगरमऊ के नानामऊ गंगा तट गए हुए थे , तभी दोपहर बाद करीब 2 बजे तक उन्हें देखा गया । जिसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चल रहा है। इसी के बाद से फोन भी बंद है परिजनों ने तमाम संभावित ठिकानों पर पता लगाया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस लापता को खोजने का प्रयास कर रही है।
वहीं कुछ लोगो द्वारा उसके गंगा में डूबने की आशंका जताई तो शनिवार को गंगा तट पहुंचकर पुलिस ने उसकी तलाश कराई किंतु कुछ सुराग नहीं चल सका।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here