उन्नाव।खेल से अनुशासन एकता और ऊर्जा मिलती है, हार से कभी निराश नहीं होना चाहिए, हारने के बाद जीत की संभावना ज्यादा प्रबल होती है।
उक्त संबोधन सफीपुर विधायक बंबा लाल दिवाकर ने व्यक्त किए, वह मियागंज के मिर्जापुर कला स्थित बाल मैत्री खेल मैदान में ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह में अपने उदगार व्यक्त कर रहे थे। सफीपुर विधायक ने बच्चों को खेल से जुड़ने की नसीहत दी इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों पर भी चर्चा की।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक बंबा लाल दिवाकर ने सरस्वती पूजन के साथ की। खंड शिक्षा अधिकारी मनींद्र कुमार ने विधायक को पुष्प कुछ व अंग वस्त्र भेट कर उनका शानदार स्वागत किया। समारोह में बेसिक शिक्षा परिषद के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए सबका मन मोह लिया।
खंड शिक्षा अधिकारी मनींद्र कुमार का बच्चों को खेल के प्रति रुचि बढ़ाने का सर्वश्रेष्ठ अथक प्रयास , निरंतरता व लगन बेसिक के बच्चों द्वारा देखने को मिला। 100 मीटर की बालिका दौड़ में कंपोजिट मुस्तफाबाद की प्रियांशी प्रथम रही, लंबी कूद में आसीवन के हर्ष सिंह प्रथम रहे। कबड्डी खो-खो आदि के खेल में विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान कई शिक्षक संगठनों के नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।




