डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम में दवा एसोसिएशन के योगदान पर मंथन,पीएसआई इंडिया व केनव्यू के सहयोग से दवा व्यापारियों की अभिमुखीकरण कार्यशाला

0
36

उन्नाव।औषधि निरीक्षक अशोक कुमार और दवा एसोसिएशन अध्यक्ष मयंक बाजपेई की अध्यक्षता में बुधवार को यहाँ एक स्थानीय होटल में दवा व्यवसाइयों और केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों की अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गयी। पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इंडिया) और केनव्यू के सहयोग से जनपद में चल रहे ‘डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम के तहत आयोजित इस कार्यशाला में दवा व्यापारियों को डायरिया से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गयी। कार्यशाला में औषधि निरीक्षक अशोक कुमार और दवा एसोसिएशन के अध्यक्ष मयंक बाजपेई ने कार्यक्रम को सफल बनाने में हरसम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि समुदाय में डायरिया को लेकर आज भी बहुत सी भ्रांतियां व्याप्त हैं, जिनको दूर करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोगों में भ्रान्ति है कि सर्दियों में बच्चे को दस्त होने पर ओआरएस नहीं देना चाहिए, इससे बच्चे को ठण्ड लग सकती है जबकि ऐसा कदापि नहीं है ओआरएस दस्त से बच्चे के शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और जान बचाता है। कार्यशाला में डायरिया सम्बन्धी प्रचार-प्रसार सामग्री (पम्पलेट, हैंगर, पोस्टर व टेबले कैलेंडर) उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया, ताकि कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार किया जा सकेI

औषधि निरीक्षक अशोक कुमार ने केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों की इस तरह की कार्यशाला के आयोजन के लिए पीएसआई इंडिया की सराहना की और आश्वासन दिया कि आगे भी वह इस तरह के कार्यक्रमों में सहयोग करते रहेंगे I
केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मयंक बाजपेई ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यशाला का समापन किया। कार्यशाला में केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों के साथ ही पीएसआई इंडिया से गजेंद्र सिंह , अनुरेश सिंह व अशरफ हुसैन आदि उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here