उन्नाव।सत्यापन एवं लाभ दिलाये जाने हेतु कार्यवाही एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये है। उक्त के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी महोदया, उनाव द्वारा समीक्षा बैठक में निर्देश प्रदान किये गये है कि संबंधित सभी विभाग प्रत्येक दशा में एक सप्ताह के अन्दर जीरो पावर्टी संबंधी कार्यवाही पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उपर्युक्त के अनुपालन में आज दिनांक 19.11.2025 को विकास खण्ड फतेहपुर चौरासी, नवाबगंज एवं बीघापुर में जीरो पावर्टी के अन्तर्गत शत-प्रतिशत कार्यवाही पूर्ण करते हुए बी0ओ0सी0 के अन्तर्गत पात्र निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण कराने एवं बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित कराये जाने के दृष्टिगत व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु कैम्प का आयोजन किया गया। विकास खण्ड फतेहपुर चौरासी, खण्ड विकास अधिकारी सुश्री श्वेता त्रिपाठी, श्री के0एस0 अवस्थी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, उन्नाव, विकास खण्ड नवाबगंज, खण्ड विकास अधिकारी श्री शशांक चौधरी, श्री नीलेश कुमार दीक्षित, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, उन्नाव एवं विकास खण्ड बीघापुर, खण्ड विकास अधिकारी श्री पंकज कुमार गौतम, श्री राधेश्याम सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, उन्नाव एवं उक्त ब्लाकों के ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहें। कैम्प के दौरान जीरो पावर्टी अभियान के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के नवीनीकरण एवं योजनाओं से लाभान्वित कराये जाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया एवं श्रमिकों से अपील की गयी बी0ओ0सी0 समस्त पात्र निर्माण श्रमिक बी0ओ0सी0 के अन्तर्गत पंजीकरण करा कर बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लें।




