उन्नाव।जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी की गरिमा मयी उपस्थित में कृषि भवन में जनपद स्तरीय फसल अवशेष प्रबंधन गोष्टी,रवी गोष्ठी किसान दिवस व भारत सरकार के कार्यक्रम पी एम किसान सम्मान निधि की 21 वीं क़िस्त की सम्मान राशि के हस्तांतरण सम्बन्धी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुँचने पर जिलाधिकारी ने कृषि भवन परिसर में मृदा परीक्षण, जैविक खेती,फसल बीमा पी एम किसान फार्मर रजिस्ट्री यूपी डास्क, इफको यूनिवर्सल जनरल इन्श्योरेंस कंपनी लिमिटेड, फॉर्मर प्रोड्यूशर कंपनी ,उच्च तकनीक के कृषि यंत्रों व अन्य कृषकों के हितार्थ सरकार की कल्याण कारी योजनाओं के लगे स्टालों का अवलोकन कर जानकारी ली गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी के भारत के कोयम्बटूर तमिल नाडु के से किसान सम्मान निधि की 21 वीं क़िस्त की सम्मान राशि के हस्तांतरण सम्बन्धी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी जिलाधिकारी जी व अन्य उपस्थित अधिकारियों और बड़ी संख्या में उपस्थित किसान बंधुओं द्वारा देखा गया। भारत के लगभग 09 करोड़ किसानो को लगभग 18 हजार करोड़ की धनराशि उनके खाते में ऑनलाइन डिजिटल माध्यम से हस्तांतरण किया गया जिसके क्रम में जनपद उन्नाव के लगभग 2 लाख 11 हजार किसानो को ऑनलाइन धन राशि उनके खाते में हस्तानान्तरित हुई।
कार्यक्रम में जनपद में इनसीटू योजनान्तर्गत फार्म मशीनरी बैंक के लाभार्थी कृषक उत्पादक संगठन (एफ0पी0ओ0 ककरौरा छूही फारमर प्रोडयूसर कम्पनी लि0 विकास खण्ड सफीपुर के अध्यक्ष श्री शुभम द्विवेदी एवं मॉं पूर्वी देवी फारमर प्रोडयूसर कम्पनी लि0 बिछिया के अध्यक्ष श्री हरशरण सिंह को जिलाधिकारी द्वारा ट्रैक्टर चाभी देकर लाभन्वित किया गया ।
इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि जिला कृषि अधिकारी सहायक निदेशक मत्स्य जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी ए आर कॉपरेटिव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए बड़ी संख्या में किसान बन्धु उपस्थित रहे।




