उन्नाव।आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई बांगरमऊ जिला लवकुश अवध प्रांत के नगर मंत्री शुभम् रस्तोगी के द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती का आयोजन स्व उमेश बालिका इंटर कालेज में किया गया सर्वप्रथम नगर मंत्री शुभम् रस्तोगी के द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया मां सरस्वती का पूजन किया गया विवेकानंद जी की पूजा कर मालार्पण किया गया महारानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्पअर्पण किया,जिसमें विद्यालय के मैनेजर साहब श्री नीरज त्रिपाठी जी, प्रबंधक श्री अखिलेश कुमार जी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष अनुराग द्विवेदी,नगर मंत्री शुभम् रस्तोगी, नगर सह मंत्री सत्यम शुक्ल जी का विद्यालय में रहना हुआ सभी ने रानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती पर उनकी अनेक संघर्षों के बारे में बताया
नगर मंत्री शुभम् रस्तोगी जी ने अपने भाषण में रानी लक्ष्मीबाई की चर्चित कविता पंक्ति को सुनाया बुंदेले हर बोल सुनी हमने यह कहानी थी खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी के साथ भारत माता की जय वंदे मातरम् के जय घोष के साथ अपने अभिभाषण को विराम दिया।




