खाते से 63 हजार रुपये निकले पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया

0
33

उन्नाव।बांगरमऊ में बैंक खाते से 63 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है,
प्राप्त जानकारी के अनुसारयह घटना बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के भटपुरी मोहल्ला की है। जहां का निवासीमोहम्मद फहीम पुत्र नईम का बांगरमऊ नगर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। 18 नवंबर को उनके खाते से 63 हजार रुपये निकाल लिए गए।
पीड़ित को मंगलवार को सुबह मोबाइल पर मैसेज आने पर इस धोखाधड़ी का पता चला। बैंक अधिकारियों की जांच में सामने आया कि यह राशि दो अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की गई है।
मोहम्मद फहीम के अनुसार, यह राशि दो बार में निकाली गई। पहली बार में 33,000 रुपये और दूसरी बार में 30,000 रुपये की निकासी हुई, जिससे उनका बैंक खाता खाली हो गया।
मोहम्मद फहीम ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है। उनका कहना है कि कोतवाल ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। किसान अपनी जमा पूंजी वापस पाने के लिए लगातार कोतवाली के चक्कर लगा रहे हैं।
इस संबंध में थाना प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि उन्हें तहरीर मिल गई है और उचित कार्रवाई की जाएगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here