उन्नाव। पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में जनपद के सभी थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया तथा परिवार परामर्श केन्द्र व महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया गया तथा परिवार को टूटने से बचाया। तदोपरान्त महिला थाना से 06, थाना सोहरामऊ, थाना औरास से 03-03, थाना अचलगंज, थाना बारासगवर से 02-02, थाना बेहटा मुजावर, थाना हसनगंज, थाना पुरवा, थाना गंगाघाट से 01-01 जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया। उपरोक्त पुनीत कार्य में डा0 आशीष श्रीवास्तव (परिवार परामर्श केन्द्र समिति प्रभारी) पुलिस टीम में श्रीमती रेखा सिंह प्र0नि0 महिला थाना, हे0का0 कमलेश कुमारी, म0का0 अल्का यादव, म0का0 लक्ष्मी सुहावना, म0का0 अशुं त्यागी, म0का0 पूजा यादव, म0का0 नीतू, म0का0 पूनम यादव, म0का0 उपासना, म0का0 पूजा पाल, म0का0 भारती भारद्वाज का विशेष योगदान रहा।




