उन्नाव।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत।
विद्या भारती विद्यालय एवं आरोग्य भारती शाखा – उन्नाव (अवध प्रांत) द्वारा संयुक्त रूप से ए.बी. नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में आयोजित सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम में समाजसेविका नर सेवा नारायण सेवा की प्रदेश अध्यक्ष अनिता विमल द्विवेदी सम्मिलित होकर अपने विचार रखे कार्यक्रम में नारी शक्ति के सप्तशक्ति रूपों के प्रकटीकरण, भारत के विकास में महिलाओं के महत्त्वपूर्ण योगदान, तथा “मातृ देवो भव” की भारतीय संस्कृति में स्थापित उच्चतम गरिमा पर सारगर्भित चर्चा की गई।
समृद्ध भारत के लिये सप्तशक्ति जाग्रत करें।
समाज परिवर्तन का संकल्प करें।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ,डॉ. श्रुति सिंह जी (निष्ठा हॉस्पिटल) , रानी शंकर सहाय विद्यालय की प्रवक्ता डॉ. प्रीति पटेल जी ,वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. डी.पी.सिंह जी,विद्यालय प्रबंधक डॉ. एस.पी.सिंह जी ,प्रधानाचार्य रमेश अवस्थी जी ,विश्वेष प्रताप सिंह जी सहित सम्मानित मातृशक्तियां एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।
देखे फोटो।





