उन्नाव के युवाओं के लिए वरदान बनी ‘मुख्यमंत्री युवा विकास अभियान’ योजना, लाभार्थियों ने सुनाई अपनी सफलता की कहानी

0
105

उन्नाव।उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री युवा विकास अभियान जनपद उन्नाव के युवाओं के लिए रोजगार का नया मार्ग प्रशस्त कर रही है। योजना के तहत युवाओं को बिना ब्याज आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वे अपना स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बन रहे हैं।
लाभार्थी उत्साहपूर्वक अपनी सफलता की कहानियाँ साझा करते हुए माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व जिलाधिकारी उन्नाव श्री गौरांग राठी का आभार व्यक्त कर रहे हैं।
लाभार्थियों की सफलता की कहानियाँ अपनी जुबानी
योजना का लाभ लेकर युवाओं ने न केवल खुद को रोजगार दिया बल्कि अन्य लोगों को भी नौकरी उपलब्ध कराई।
1. संतोष कुमार, शिवनगर उन्नाव – सोलर पैनल रिपेयरिंग एवं सेल्स
संतोष कुमार ने बैंक ऑफ इंडिया उन्नाव से 5 लाख रुपए का ऋण लेकर सोलर पैनल मरम्मत एवं बिक्री केंद्र स्थापित किया।
आज वे स्वयं भी स्वावलंबी हैं और 5 लोगों को रोजगार दे रहे हैं।
2. नीतेश वर्मा, पुरवा उन्नाव – कोचिंग सेंटर
नीतेश ने बैंक ऑफ बड़ौदा पुरवा शाखा से 5 लाख रुपए का ऋण लेकर अपना कोचिंग सेंटर स्थापित किया।
अब वह आत्मनिर्भर हैं और 2 लोगों को रोजगार प्रदान कर रहे हैं।
3. रमाकान्ती, पुरवा – फोटो स्टूडियो एवं प्रिंटिंग
रमाकान्ती को बैंक ऑफ बड़ौदा पुरवा से 5 लाख रुपए की सहायता मिली।
उन्होंने फोटो स्टूडियो एवं प्रिंटिंग व्यवसाय शुरू कर 2 लोगों को रोजगार दिया।
4. कुलदीप कुमार, अचलगंज – जिम एवं फिटनेस सेंटर
कुलदीप कुमार ने इंडियन बैंक इंदिरा नगर शाखा से 5 लाख रुपए का ऋण लेकर जिम एवं फिटनेस सेंटर स्थापित किया।
अब वे सफलतापूर्वक व्यवसाय चला रहे हैं और 4 लोगों को नौकरी दी है।
5. अरुण वर्मा, शिवनगर – CSC (सीएससी) सेंटर
अरुण वर्मा को 80,000 रुपए की सहायता से सीएससी सेंटर स्थापित करने में मदद मिली।
अब वे खुद रोजगार से जुड़े हैं और 3 लोगों को रोजगार दे रहे हैं।
जिलाधिकारी ने युवाओं से अपील की
जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने बताया कि यह सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी और पूर्ण रूप से ब्याज मुक्त योजना है।
उन्होंने जनपद के युवाओं से अपील की कि वे मुख्यमंत्री युवा विकास अभियान से जुड़कर स्वयं तथा अन्य लोगों को रोजगार प्रदान करें और आत्मनिर्भर बने।
संपर्क व जानकारी
योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें—
जिला प्रबंधक (RAMP) / नोडल अधिकारी – मुख्यमंत्री युवा विकास योजना
📞 6264644069


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here