असोहा, उन्नाव।विकास खण्ड की आशा बहुवो ने भुगतान न होने पर कलम बंद हड़ताल की । ब्लाक अध्यक्ष सुनीता देवी के नेतृत्व में तारावती ,कल्पना वर्मा , रंजीता , शालिनी , संगीता देवी , मायादेवी , प्रियंका , शिवानी ,निर्मला देवी ,शिवानी , अध्यक्षा सहित सैकड़ों आशा बहुवो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एकत्रित होते हुए धरना प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली ।सुनीता देवी ने बताया कि अब तक उनके कार्यो का पूर्ण भुगतान नही किया गया ,हमारी बार बार मांगो व किये गए निवेदनों पर भी इसदिशा में कोई कार्यवाही नही की गई ,उन्होंने कहा कि हम को टुकड़ो में भुगतान न दिया जाये तथा कर्मचारी का दर्जा दिया जाए , आगे बताया कि हम लोग आगामी 16 नवम्बर को दिल्ली जा रहे है 17नवम्बर को हम लोग वहां धरना प्रदर्शन करेंगे, हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक सभी आशा बहुवो व आशा संगिनी का का बकाया भुगतान तथा अन्य मांगे नही स्वीकार की जाती है ।




