यातायात माह नवम्बर के तहत उन्नाव पुलिस का विशेष जागरुकता अभियान जारी

0
118

उन्नाव।यातायात माह के अवसर पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक यातायात पुलिस उन्नाव मय टीम द्वारा एनएच-27 पर सतत अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान के अंतर्गत कानपुर लखनऊ नेशनल हाईवे किनारे खड़े वाहनों को हटवाया जा रहा है तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रवर्तनात्मक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

टीम द्वारा लोगों को संदेश दिया गया कि —

वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।

यातायात नियमों का पालन करें ताकि स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
उन्नाव पुलिस का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here