बांगरमऊ,उन्नाव ।हरदोई जिले के चाचा और दो भतीजे दंडवत करते हुए बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दर्शन करने बागेश्वर धाम निकल पड़े हैं। आज बुधवार को बांगरमऊ में नागरिकों ने माल्यार्पण कर तीनों श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया।
हरदोई जिले के ग्राम कौंढ़ा निवासी शैलेन्द्र सिंह और उनके भतीजे सौरभ सिंह व कृष्णा सिंह तीनों बाबा बागेश्वर धाम के अनुयाई हैं और उन्होंने अरसा पूर्व प्रण किया था कि वे दंडवत करते हुए मध्यप्रदेश के जिला छतरपुर अंतर्गत ग्राम गढ़ा स्थित बाबा बागेश्वर धाम पहुंचेंगे। इसी संकल्प को पूरा करने के लिए चाचा- भतीजे तीनों एक साथ बीते 24 अक्टूबर को अपने पैतृक गांव से दंडवत करते हुए चल दिए। रास्ते में नागरिकों द्वारा बिलग्राम, माधौगंज व मल्लावां तथा गंजमुरादाबाद सहित सभी प्रमुख स्थलों पर तीनों यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया।
सत्यप्रकाश के दोनों बेटे सौरभ सिंह और कृष्णा सिंह ने बताया कि उन्हें बागेश्वर धाम पहुंचने में करीब तीन महीने का समय लगेगा। इस दौरान वह दोनों भाई और चाचा को करीब 373 किलोमीटर का सफर तय करना होगा। उसकी अपार इच्छा बाबा बागेश्वर धाम के दर्शन एवं प्रमुख पुजारी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भेंट करने की है। आज़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह द्वारा तीनों यात्रियों के आराम एवं भोजन हेतु नगर के एक अतिथि गृह में व्यवस्था की गई है।





