असोहा, उन्नाव।ब्लॉक क्षेत्र के पाठकपुर स्थित महदेइया महादेव मन्दिर में आज बुधवार से सात दिवसीय यज्ञ व भगवतकथा का शुभारंभ हो गया।
प्रयागराज से आये आचार्य पवन शास्त्री ने विधि विधान से पूजन व यज्ञ का शुभारंभ किया। रात्रि में 8 बजे से 12 बजे तक तथा दिन में 1 बजे से 4 बजे तक प्रतिदिन भगवतकथा का वाचन आचार्य पवन शास्त्री जी के मुखारबिंद से होगा।कथा का श्रवण करने के लिए पाठकपुर, असोहा, गोरिन्दा, बबुरहा, केवनी से लोग आते है इस कार्यक्रम का आयोजन समस्त ग्रामवासी पाठकपुर के सहयोग से हो रहा है।
देखे फोटो।





