पटेल जयंती पर यूनिटी मार्च पैदल यात्रा का आयोजन

0
72

उन्नाव।बांगरमऊ तहसील क्षेत्र अंतर्गत गंजमुरादाबाद प्रमुख प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता विवेक सिंह पटेल की संयोजन में काली भवानी मंदिर से पेट्रोल पंप तक पटेल जयंती के अवसर पर एक विशाल पैदल यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो छात्र एवं छात्राएं तथा महिलाओं ने प्रतिभाग किया

बताते चलें सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150 वी जयंती अवसर पर यूनिटी मार्च पैदल यात्रा का आयोजन विवेक सिंह पटेल द्वारा किया गया जिसमें जीनियस पब्लिक स्कूल के 50 छात्र एवं छात्राओं डी.सी.के. एम. इंटर कॉलेज गंज मुरादाबाद के 60 छात्र एवं छात्राओं तथा अशोक महाविद्यालय के लगभग 80 छात्रों छात्रों ने प्रतिभाग़ किया क्षेत्र की सम्मानित महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
पैदल यात्रा में सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहे के नारों से पूरा नगर सराबोर हो गया, पैदल यात्रा लगभग 2 किलोमीटर चलकर पेट्रोल पंप पर समापन हुआ समस्त प्रतिभागियों ने स्वल्पाहार किया। अंत में विवेक सिंह पटेल ने समस्त प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।।
इस अवसर पर भाजपा निवर्तमान अध्यक्ष अवधेश कटियार, क्षेत्रीय संयोजक अवध क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी सीतेश सिंह मंडल अध्यक्ष सोनू सिंह, लल्लू प्रधान, सतीश प्रधान, प्रदीप प्रधान गुमानी प्रधान, रानू खान एवं सूर्या गुप्ता सहित भाजपा के सम्मानित पदाधिकारी कार्यकर्ता गण तथा क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here